प्रेमी-प्रेमिका की शादी
- फोटो : अमर उजाला
यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र इलाके के कटाई पंचायत में उफरौली गांव का है।जहां जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गंगिया पंचायत के नवादा गांव का रहने वाला विजय कुमार अपने प्रेमिका से मिलने जजुआर थाना क्षेत्र के उफ़रौली में लगे हुए झंडा मेले में पहुंचा था। फिर कॉल करने के बाद पहले प्रेमिका को अकेले में बुला लिया। दोनों मेले में मिले भी और मिलने के बाद दोनों मेला घूमने पहुंच गए और मेले में लगे झूले पर बैठकर दोनों इश्क फरमाने रहे थे।
यह भी पढ़ें: बीआरसी कर्मी की रहस्यमयी मौत, चार मंजिला मकान के नीचे मिली लाश
इस पर स्थानीय ग्रामीणों की नजर पर गई, फिर क्या था स्थानीय लोगों ने पहले युवक को पकड़ युवक की कुटाई कर दी और फिर प्रेमी जोड़े के परिजनों को मामले की सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही दोनों प्रेमी जोड़े के परिजन पहुंचे तो और फिर स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों की शादी कर दी गई। लड़की रंगीला कुमारी के चार बहनों में सबसे छोटी है, उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि रंगीला कुमारी अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी और कॉलेज जाने के दौरान उसकी नज़रें कटरा थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय कुमार से हो गई और तब से दोनों के बीच तकरीबन एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान युवती के गांव में झंडा मेला लगा हुआ था। जहां युवती ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था और मिलने के बाद दोनों मेला में पहुंचकर झूले पर बैठकर इश्क फरमाने लगे थे। अब दोनों को पकड़ कर शादी करवाई दी गई है।