फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी की छात्राओं ने लहराया परचम, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Thu, 26 Sep 2024 05:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी की छात्राओं ने परचम लहरा दिया है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। इस उपलक्ष्य में प्रतिभागी विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर टिफिन बॉक्स प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विजेता छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी के रामगढ़वा प्रमुख रीता देवी ने कहा कि रेशमा देवी प्रोजेक्ट कन्या +2 विद्यालय की 17 छात्राओं ने मेडल जीत कर रामगढ़वा के नाम को राज्य में गौरवानवित किया है। इस उपलक्ष्य में इन्होंने इन प्रतिभागी विजेता छात्राओं को मेडल पहनाया और टिफिन बॉक्स प्रदान किया। साथ ही कहा कि पढ़ाई के साथ छात्राएं हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। इन्होंने इस विद्यालय की छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन


बता दें कि राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को रामगढ़वा के रेशमा देवी प्रोजेक्ट कन्या + 2 विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कराया गया और विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने किया। इस अवसर पर इस विद्यालय की विजेता सभी 17 प्रतिभागी छात्राओं को प्रमुख रीता देवी ने मेडल और टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में विद्यालय परिवार द्वारा प्रमुख रीता देवी और उनके पति विशाल गुप्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद राज्य व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागी विजेता छात्राओं को बारी-बारी से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्रा पलवी कुमारी के साथ अन्य खेलों में मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं सुगंधी कुमारी, अंजली कुमारी, साहिना प्रवीन, नन्दनी कुमारी, सुमिता कुमारी, मुस्कान कुमारी, संध्या कुमारी, निधि कुमारी, सीमा कुमारी, प्रिया कुमारी, संध्या कुमारी, लवली कुमारी, अलिशा प्रवीण, रोशनी कुमारी, यासमीन खातून और सुनीता कुमारी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रमुख रीता देवी ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्राएं हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। इन्होंने इस विद्यालय की छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ. राजीव के साथ शिक्षक रितु रानी, ललन राम, खेल शिक्षक मो. राजुल, प्रियरंजन पांडेय, नीरज सिंह, इमामुल हक, नंदकिशोर सहनी, बमशंकर सिंह, उमेश कुमार, अंशिका गुप्ता और स्वेता कुमारी इत्यादि सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें