वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के काटी गाँव से शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहाँ एक महिला को उसके ही पति ने बेरहमी से पीट दिया, क्योंकि उसने गांजा बेचने से साफ इंकार कर दिया।
घायल महिला मोहसिना खातून ने बताया कि उनका पति मोहम्मद नयूम नशे का आदी है और अक्सर उन्हें गांजा बेचने के लिए मजबूर करता है। जब मोहसिना ने इस बार इंकार किया, तो नयूम आगबबूला हो गया और उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
घटना के बाद महिला ने पुलिस की आपात सेवा डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को पहले लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।