फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हाजीपुर जेल में बंद कैदी की मौत से हड़कंप, परिजनों ने किया सड़क जाम

Fri, 30 May 2025 03:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

वैशाली जिले के हाजीपुर जेल में बंद एक कैदी की हालत गुरुवार देर रात अचानक खराब हो गई। उसे जल्दी से सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम अशोक चौधरी है, वह महनार थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमाली गांव का रहने वाला था।
 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर जेल में बंद एक कैदी की तबीयत गुरुवार देर रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महनार थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमाली गांव निवासी अशोक चौधरी (पिता करू चौधरी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शराब के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, अशोक चौधरी को महनार पुलिस ने शराब से जुड़े मामले में 27 मई को गिरफ्तार किया था और कांड संख्या 34/25 के तहत जेल भेजा गया था। उस पर पहले से भी शराब से संबंधित तीन मामले दर्ज थे।

 यह भी पढ़ें- Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बात करते हुए किसे बता दिया 'लुटेरा'? सावधान रहने की भी अपील की
विज्ञापन


परिजनों का हंगामा, पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

अशोक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। स्थिति को देखते हुए महनार में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, महनार के एसडीपीओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कैदी की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद परिजनों ने सड़क जाम किया। हालांकि, अब स्थिति सामान्य है और सड़क खाली करवा ली गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें