वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखोपुर दरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है। इस मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। फिलहाल, सभा का इलाज चल रहा है।
इस घटना में रमेश पंडित, संजू देवी और रानी कुमारी समेत अन्य घायल हैं। बताया गया है कि घायल रमेश पंडित और गांव के ही चरित्रराम से जमीन विवाद पहले से चल रहा था। उसका फैसला आना बाकी था। पहले से पुराने खतियान में रमेश पंडित के नाम से जमीन दर्ज है। लेकिन 1960 के सर्वे में चरित्रराम के नाम पर सर्वे हो गया था और नए खतियान में चरित्रराम के नाम पर दर्ज है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।
यह भी पढ़ें: प्यार के खेल में परिजन ही बने दुश्मन, दिल्ली से लाकर घर में ले ली जान
घायल रमेश पंडित ने कहा कि चरित्रराम से जमीन विवाद पहले से कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट का फैसला नहीं आया था। फैसला आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान भुसैला को इधर-उधर कर रहे थे तभी आया और गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो मारपीट करने लगा और भुसैला समेत घर में आग लगा दिया, जिससे सारे सामान जल गए।
यह भी पढ़ें: दामाद ने लोहे की रॉड से मारकर ससुर की ले ली जान, पत्नी से इस बात का था विवाद
इधर, घटना की सूचना भगवानपुर थाने की पुलिस अधिकारी को दी गई है। पुलिस मौके से पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। लेकिन किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में आवेदन प्राप्त नहीं हुई है।