फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमय बाढ़ की यह खबर चौंका रही: कई एकड़ जमीन में फैला पानी, लाखों की फसल बर्बाद; नहर का बांध टूटने से आई तबाही

Fri, 12 Jan 2024 02:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Hindi News: स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां करीब छह महीने पहले ही गंडक नदी से जुड़ी इस नहर के बांध की मरम्मत की गई थी। इसके बावजूद मरम्मत वाले स्थान पर ही बांध टूट गया है, जिससे लाखों की फसल बर्बाद हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
नहर का बांध टूटने से लाखों की फसलें हुई बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के फकुली ओपी इलाके में एनएच के किनारे ढोढ़ी पुल के निकट नहर का बांध टूट गया है। इस वजह से आसपास के खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें बर्बाद हो गई हैं। नहर का बांध टूटने से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बांध टूटने के बाद देखते ही देखते खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां करीब छह महीने पहले ही गंडक नदी से जुड़ी इस नहर के बांध की मरम्मत की गई थी। इसके बावजूद मरम्मत वाले स्थान पर ही बांध टूट गया है, जिससे लाखों की फसल बर्बाद हो गई है। स्थानीय मुखिया अरविंद कुमार ने बताया कि किसानों को काफी क्षति हुई है। कई एकड़ में लगे आलू, गेंहू, सरसों और तंबाकू की फसल बर्बाद हो गई है। इसके लिए हम सरकार से मुआवजे की मांग करते हैं और बांध की मरम्मत करने वाले लापरवाह इंजीनियर के ऊपर कार्रवाई की मांग करते हैं। इससे बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बांध के टूटने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा नाराजगी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लोगों में भी बांध की मरम्मत न होने को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बांध कमजोर हो गया था, जिसको समय रहते हुए ठीक कर लिया जाता तो शायद बांध अभी नहीं टूटता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें