फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया में छह नर्सिंग ट्यूटर की जगह दो दे रहे प्रशिक्षण, GNM प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं परेशान

Sun, 25 Aug 2024 11:56 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्रा ने निदेशक प्रमुख नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा बिहार को भेजे पत्र में बताया कि जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान बेतिया में कुल छह नर्सिंग ट्यूटर के पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में यहां तीन नर्सिंग ट्यूटर पदस्थ हैं। इनमें से एक को निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद से संस्थान में केवल दो ट्यूटर ही कार्यरत हैं।
विज्ञापन
जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान बेतिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में छह नर्सिंग ट्यूटर की जगह सिर्फ दो नर्सिंग ट्यूटर ही जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिससे छात्राओं को पठन-पाठन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्रा ने निदेशक प्रमुख (नर्सिंग) स्वास्थ्य सेवाएं बिहार पटना को पत्र भेजकर कॉलेज में नियमित प्राचार्य और ट्यूटर की पदस्थापना का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


इससे पहले जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान केवल तीन नर्सिंग ट्यूटर के सहारे संचालित हो रहा था। छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद प्रभारी प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल को निलंबित कर दिया गया, जिससे विभाग की आंखे खुली हैं।

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्रा ने निदेशक प्रमुख नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा बिहार (पटना) को भेजे पत्र में बताया कि जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान बेतिया में कुल छह नर्सिंग ट्यूटर के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में यहां केवल तीन नर्सिंग ट्यूटर पदस्थ हैं। इनमें से एक मनीष कुमार जायसवाल को 22 अगस्त को छात्राओं के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद से संस्थान में केवल दो ट्यूटर ही कार्यरत हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पत्र के जरिए सिविल सर्जन ने बेहतर पठन-पाठन के लिए महिला नर्सिंग ट्यूटर की पदस्थापना और एक नियमित प्राचार्य की नियुक्ति का अनुरोध किया है। नर्सिंग ट्यूटर और नियमित प्राचार्य की पदस्थापना की मांग को लेकर छात्राओं में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि अगर, नर्सिंग ट्यूटर और नियमित प्राचार्य की नियुक्ति होती है, तो पठन-पाठन में सुधार होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें