फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की महिला नेत्री की सरेआम बेइज्जती! कहां-क्या और क्यों हुआ ऐसा?

Thu, 19 Sep 2024 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

JDU Party : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड की सीतामढ़ी जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की पिटाई कर अपमानजनक रूप से उन्हें सड़क पर घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
विज्ञापन
जदयू की महिला नेत्री की सरेआम बेइज्जती - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष को लोगों ने पिटाई कर चप्पल का माला पहनाया। वहीं उसके घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। मामला बैरगनिया थाना क्षेत्र की है, जहां लोगो की झुंड ने सीतामढ़ी जदयू महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कामिनी पटेल को असमाजिक तत्वों ने मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, जूते का माला पहनाकर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। वीडियो काफी तेजी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीप स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी के लिए रेफर कर दिया है।

परिजनों के अनुसार जदयू नेत्री की स्थिति अभी नियंत्रण में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर हुए टिप्पणी को लेकर आपसी मनमुटाव के बीच ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें