फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: काशी की तर्ज पर बनेगा हरिहरनाथ कॉरिडोर, 680 करोड़ से बदल जाएगी सोनपुर की तस्वीर, सीएम सम्राट का फैसला

Thu, 23 Apr 2026 11:46 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर के विकास के लिए 680 करोड़ रुपये की कॉरिडोर योजना को मंजूरी दी गई है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बनने वाला यह प्रोजेक्ट 65 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित होगा, जिसमें गंगा-गंडक तटों का सौंदर्यीकरण भी शामिल है।
विज्ञापन
बाबा हरिहरनाथ की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनपुर के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई पहली राज्य कैबिनेट बैठक में सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ के समग्र विकास को लेकर 680 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी गई। इस निर्णय के तहत वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरिहरनाथ मंदिर परिसर में भव्य कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिससे न केवल धार्मिक महत्व बढ़ेगा बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

65 हजार वर्ग मीटर में विकसित होगा कॉरिडोर
जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित कॉरिडोर लगभग 65 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर पहले ही तैयार किया जा चुका है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार इस योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए गंभीर है।

गंगा-गंडक तटों का होगा सौंदर्यीकरण
योजना के तहत मंदिर परिसर के साथ-साथ गंडक और गंगा नदी के तटों का भी सौंदर्यीकरण और विकास किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र को एक आकर्षक धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

रोजगार के नए अवसर मिलेंगे
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह है। लोगों का मानना है कि कॉरिडोर बनने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे होटल, व्यापार और अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इससे क्षेत्र की आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलेगी। कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सोनपुर को मिलेगी नई पहचान
लोगों का कहना है कि पहले से प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर की ग्रीनफील्ड परियोजना के बाद यह कॉरिडोर योजना सोनपुर को एक नई पहचान देगी और सारण को बिहार के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करेगी।

मुख्यमंत्री ने पहले ही किया था संकल्प
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 17 अप्रैल को सोनपुर पहुंचे सम्राट चौधरी ने बाबा हरिहरनाथ के दर्शन के दौरान ही इस क्षेत्र को विशेष रूप से विकसित करने का संकल्प लिया था। उन्होंने सोनपुर को गोद लेने की बात कहते हुए यहां के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीच सड़क टोटो रोका, चाकू निकाला और कर दिए ताबड़तोड़ वार, फिर ऐसे पकड़ा गया आरोपी

पहले भी कर चुके थे घोषणा
इससे पहले वर्ष 2024 में सोनपुर मेले के उद्घाटन अवसर पर भी उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर यहां कॉरिडोर निर्माण की घोषणा की थी, जो अब साकार होती दिख रही है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें