फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ईंट भट्ठा संचालक की अपहरण के बाद हत्या, मुजफ्फरपुर में फेंका गया शव; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 30 Jul 2025 06:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि जैसे ही परिजनों द्वारा अपहरण की सूचना दी गई, पुलिस ने जांच शुरू की। उसी दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। बाद में मृतक की पत्नी और परिजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन
थाना वैशाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र से ईंट भट्ठा संचालक का अपहरण कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सारण जिले के रहने वाले नीतीश कुमार के रूप में हुई है। उनका शव मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, नीतीश कुमार मंगलवार को अपने ड्राइवर के साथ बिदुपुर स्थित अपने ईंट भट्ठा के लिए निकले थे। रास्ते में दोनों का अपहरण कर लिया गया। देर शाम नीतीश कुमार की पत्नी ने बिदुपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस ने मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक अज्ञात शव और एक चारपहिया वाहन बरामद किया। वैशाली पुलिस द्वारा शव की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई।

इस बीच, मृतक के ड्राइवर अमित उरांव को मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और कार की डिक्की में बंद कर घंटों इधर-उधर घुमाते रहे। बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार का ईंट भट्ठा बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन


पढे़ं: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, दो नाबालिग सहित चार चोर गिरफ्तार
विज्ञापन


सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि जैसे ही परिजनों द्वारा अपहरण की सूचना दी गई, पुलिस ने जांच शुरू की। उसी दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। बाद में मृतक की पत्नी और परिजनों ने शव की पहचान की। वहीं, ड्राइवर द्वारा फोन कर पुलिस को अपनी लोकेशन देने के बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया गया।

फिलहाल, पुलिस हत्या और अपहरण के इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि मामला आपसी रंजिश या व्यावसायिक विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें