फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन के पास बम की अफवाह, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार; जानें मामला

Mon, 12 May 2025 10:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन के पास बम होने की अफवाह उड़ाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार की शाम बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। दरअसल, कुछ युवकों ने डायल 112 पुलिस टीम को मोबाइल से कॉल कर स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास बम होने का अफवाह फैलाई थी। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी युवकों को जीआरपी थाने में लाया गया, जहां सभी तीनों आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: शादी समारोह में गए भाजपा नेता के घर 35 लाख की चोरी; कार से आए चोर, पहरेदार सवालों के घेरे में
 
जानकारी के अनुसार, सुरसंड थाना क्षेत्र के कुम्मा निवासी मो. बशीर ने 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि सीतामढ़ी स्टेशन पर बम लगाया गया है। तत्काल इसकी सूचना पटना मुख्यालय द्वारा महसील थाना के 112 नंबर की गश्ती टीम को दी गई। गश्ती पुलिस ने संबंधित स्थान पर पहुंचकर फोन करने वाले मो. बशीर से संपर्क किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस की गाड़ी देखकर इधर-उधर भागने की कोशिश की। इसके बाद पीटीसी अजय कुमार, चालक इंद्रजीत कुमार और सिपाही रंगलाल द्वारा उस युवक को पकड़ लिया गया। साथ ही उसके साथ उसके दो साथी को भी पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस एक गाड़ी को भी जब्त कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि तीनों हिरासत में लिए लिए युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच में बम की सूचना अफवाह पाई गई। एक बाइक को भी जब्त किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें