फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राजद नेता के बेटे का शव मिलने से हड़कंप, घर से निकला था, वापस नहीं लौटा; पिता बोले- हत्या हुई है

Sun, 31 Aug 2025 11:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: राजद नेता ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि साजिश के तहत बेटे की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के सराय रंजन थाना क्षेत्र के सरैया पुल के पास एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृत युवक की पहचान सराय रंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव के निवासी राजू सिंह के 35 वर्षीय पुत्र संजीव सिंह के रूप में की है।

विज्ञापन


मृतक के पिता राजू सिंह ने बताया कि संजीव शनिवार को सुबह 5:00 बजे पैदल अपने घर से निकला था। उसके बाद वह सराय रंजन बाजार स्थित अपनी मौसी के घर गया। मौसी के दुकान, राजीव मेडिकल हॉल से बाइक लेकर वह सरैया गया, और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। मौसी अनिता देवी के घर से भी संजीव को फोन किया गया, लेकिन उसका कोई रिस्पांस नहीं मिला। बताया जा रहा है कि मौसी ने मृतक के पिता को भी फोन किया और राजू सिंह ने भी अपने पुत्र को फोन किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। आज सुबह आसपास के लोगों से सूचना मिली कि संजीव सिंह का शव मिला है।
 Bihar Police: सीवान में कुख्यात अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; फायरिंग कर भाग रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना के बाद के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजीव सिंह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी पत्नी, चंद्रप्रभा देवी, अपने मायके आधारपुर गांव में रहती है। संजीव सिंह गांव में जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाता था। एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है। सराय रंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें