फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 10 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, हाथ-पैर थे बंधे; हत्या की आशंका से फैली सनसनी

Tue, 10 Dec 2024 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: सरैया के एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। शव सड़ी-गली अवस्था में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच से आगे की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थानाक्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित एक पोखर से युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भटौना वार्ड-12 निवासी भोला राय के कुंदन कुमार (21) के रूप में हुई है। कुंदन 10 दिन पहले लापता हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

 
पोखर में मिला शव, हाथ-पैर बंधे हुए थे
जानकारी के मुताबिक, शव को बोरे में डालकर उसमें बालू और ईंट-पत्थर भरकर पानी में फेंका गया था। प्रतापपुर के चौर पोखर में पानी कम होने के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्गंध महसूस की और शव को देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव सड़े-गले हालत में मिला था, लेकिन परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर कुंदन कुमार की शिनाख्त की।
 
30 नवंबर से लापता था कुंदन कुमार
मृतक की मां शारदा देवी ने 30 नवंबर को अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट करजा थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने अपहरण की आशंका जताई थी और पुलिस से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई थी। परिजनों का कहना है कि कुंदन अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद से परिवार उसे खोजने में जुटा था।
विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। वहीं, शव मिलने की खबर के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। कुंदन के माता-पिता मौके पर पहुंचे और बेटे की पहचान की। घटना के बाद परिजनों ने चीख-पुकार करते हुए आरोप लगाया कि कुंदन की हत्या की गई है।
 
पुलिस जांच में जुटी, एसडीपीओ ने दिए निर्देश
सरैया के एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। शव सड़ी-गली अवस्था में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच से आगे की जानकारी मिलेगी। फिलहाल हत्या की आशंका के तहत जांच जारी है।
 
ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश
इस घटना ने ग्रामीणों में भय और गुस्सा पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग मामले की सख्त जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले में इस तरह की घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें