बिहार के बेतिया में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग हत्या कर शव को नदी किनारे फेंकने की आशंका जता रहे हैं। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
बता दें कि घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के पास सिकरहना बुढी गंडक नदी के किनारे की है। हालांकि, युवती के शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। शव देखने से युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृत युवती के हाथ में चूड़ी है, लाल रंग का दुपट्टा सिर में लपेटा हुआ है तथा क्रीम कलर का सलवार सूट पहनी हुई है।
बताया जाता है कि कुछ लोग नदी किनारे गए तो देखा कि एक ही महिला का शव गंडक नदी किनारे झाड़ी के समीप पड़ा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खुद पहुंचे। एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने मामले की जांच पड़ताल की। वहीं, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना स्थल पर एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉयड टीम भी पहुंच कर साइंटिफिक एवं प्रोफेशनल तरीके से मामले को गहनता से जांच पड़ताल करते हुए अपराधी को चिन्हित करने में जुटी हुई है।
इधर, पुलिस मीडिया सेल प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने घटना की जांच पड़ताल की। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। साइंटिफिक एंड प्रोफेशनल तरीके से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।