फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मवेशी का चोकर लाने निकले अधेड़ का शव बरामद, कपड़ों से हुई पहचान, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Fri, 17 May 2024 02:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि परिजन द्वारा हत्या की बता बताई जा रही है और पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया से हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजन का बयान लिया जा रहा है और आगे की जांच की जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या करके शव को फेंका गया है। मृतक के परिजन ने कहा कि घर से देर शाम मवेशियों के लिए चोकर लाने के लिए निकले थे। तब से वह लौटे नहीं थे और आज ग्रामीणों ने शव को देखा तो जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पूसा समस्तीपुर मार्ग के मुरौल बुद्धि गंडक बांध के पास में सड़क किनारे झाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पिलखी गजपत्ती पंचायत के जुरावणपत्ती गांव के 45 वर्षीय शिवजी राम के रूप में हुई है। इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी।
 

विज्ञापन

मौके पर स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्य पार्षद अजय कुमार ने बताया कि जब जा रहा था तो एक झाड़ी से उठती दुर्गंध पर देखा कि एक शव झाड़ियों में पड़ा है। शव की जानकारी मिलते आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने झाड़ी में शव होने की सूचना सकरा थाना पुलिस को दी। उसके बाद सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल और अन्य पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में SKMCH पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच भेज दिया।
 
पूरे मामले में थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि परिजन द्वारा हत्या की बता बताई जा रही है और पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया से हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजन का बयान लिया जा रहा है और आगे की जांच की जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें