मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर एक मामले में पुलिस ने अपनी जांच में एक बाद अपडेट दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपितों ने बेटी के प्रेमी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और फिर पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या कर दी। इस पार्टी में शामिल मृतक के भतीजे की भी जान चली गई थी।
दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के एक किशोर का गांव की रहने वाली एक लड़की से बीते एक साल से प्रेम प्रसंग था। छठ पूजा के दौरान घाट पर दोनों के बीच बातचीत हुई थी। जिसके बाद से मृतक किशोर का गांव की लड़की से लगातार मिलना जुलना लगा रहा।
इस बात की भनक जब लड़की के परिजनों को हुई, तो उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने की हिदायत दी, लेकिन प्रेमी नहीं मानने को तैयार थे। जिसके बाद हत्या की देर रात प्रेमिका के परिजनों ने कॉल करके प्रेमी को बुलाया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की घटना को देख भाग रहे भतीजे की भी आरोपियों ने खदेड़कर उसकी हत्या कर दी।
मृतक चाचा-भतीजे की हत्या के बाद पूरे गांव में कल तनाव की स्थिति बनी रही। वहीं इस निर्मम तरीके से हत्या किये जाने के बाद अब मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। SP ग्रामीण विद्या सागर ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि हत्या के दो दिन पूर्व भी लड़की के परिजनों ने मृतक के साथ मारपीट की थी। फिर गांव में हुई पंचायती से सुलह के बाद भी वो नाराज चल रहे थे।