फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा को लेकर मंत्री लखेन्द्र रौशन का बयान, कहा- मोदी सरकार सतर्क है

Mon, 29 Dec 2025 07:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

 Bihar: वैशाली के बेलसर में मंत्री लखेन्द्र रौशन का नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने अपने वायरल बयान का बचाव किया और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा पर चिंता जताई है। 
विज्ञापन
मंत्री का अभिवादन करते हुए कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बेलसर प्रखंड अंतर्गत अफजलपुर में अनुसूचित जाति–जनजाति मंत्री लखेन्द्र रौशन का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं से मंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखेन्द्र रौशन ने अपने उस बयान का बचाव किया, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में एनडीए का समर्थन नहीं किया, उन्हें आगामी पंचायत चुनाव में वोट नहीं दिया जाना चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से पराजित किया जाना चाहिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह उनका राजनीतिक विचार है और वह इस पर कायम हैं।

मंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो घटनाएं हो रही हैं, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान लिया है और केंद्र सरकार हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हिंदुओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो।

विज्ञापन


पढे़ं: पूर्णिया में भाई से झगड़े के बाद 18 वर्षीय लड़की ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक; हायर सेंटर रेफर

एनडीए सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में चल रही कथित अंदरूनी कलह पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री रौशन ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और यह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का आंतरिक मामला है, जिससे गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा मंत्री लखेन्द्र रौशन ने नए साल में अपने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति–जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मंत्री बनने के बाद लखेन्द्र रौशन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं और वे लगातार छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें