फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मंत्री मंगल पांडेय ने की घोषणा, बीजेपी से दूसरी बार बेतिया के जिलाध्यक्ष बने रूपक श्रीवास्तव

Mon, 06 Jan 2025 08:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

रूपक श्रीवास्तव को दूसरी बार भाजपा के बेतिया जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके सर्मथकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अध्यक्ष के लिए उनके नाम की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री ने किया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव को दूसरी बार घोषित किया गया है। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जिलाध्यक्ष के रूप में रूपक श्रीवास्तव की नाम की घोषणा पार्टी कार्यालय में की। रूपक श्रीवास्तव के नाम के घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

विज्ञापन


मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। भाजपा सामूहिकता में निर्णय लेने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के विचार विमर्श के बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष की इच्छा और आग्रह पर विचार करने के बाद सर्व सहमति से विचार करते हुए जिलाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ है। उन्होंने जन सूराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर भी तंज कसा। कहा कि अपनी राजनीतिक जीवन में मैंने कभी नहीं देखा कि कोई नेता लग्जरी गाड़ी लेकर अनशन पर बैठा हो। इसके पूर्व मंगल पांडेय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने लालू परिवार और राजद के नेताओं को बेरोजगार कर दिया है। बेरोजगारी की दौर में रोजगार की तलाश में तेजस्वी यादव बिहार में घूम रहे हैं। लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिलने वाला। यहां की जनता ने उनका सुफरा साफ कर दिया है।

वहीं पश्चिम चंपारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ है। रूपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी काफी आगे बढ़ेगी। मौके पर चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, नौतन विधायक नारायण प्रसाद, नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा, लौरिया विधायक विनय बिहारी, पूर्व विधायक प्रकाश राय, बीरबल यादव, सुबोध पासवान, लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, विनोद सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, दीपेंद्र सर्राफ, शैलेंद्र मिश्र, आनंद सिंह, प्रतीक एडमिन शर्मा, रवि सिंह, मनोज सिंह, विभय रंजन चौबे, राजन सोनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें