फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बरात की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 25 Jan 2025 03:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: बेतिया में बरात जाने के दौरान सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। खुशी का माहौल गम बदलने से गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।
 
विज्ञापन
मृतक चंदन राय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया जिले में बरात ले जाते समय हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना भंगहा थाना क्षेत्र के भंगहा गांव की है, जहां चंदन राय की असामयिक मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

 
नेपाल जा रही थी बारात
जानकारी के अनुसार, भंगहा निवासी रामाश्रय राय का बेटा चंदन राय बाइक से बरात लेकर नेपाल के परसा जिला स्थित भिस्वा जा रहा था। शुक्रवार शाम को जानकी टोला के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल चंदन को तुरंत इलाज के लिए इनरवा ले जाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मैनाटाड़ स्थित सीएचसी रेफर कर दिया गया। लेकिन मैनाटाड़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में चंदन की मौत हो गई।
 
परिजनों में मचा कोहराम
चंदन की मौत की खबर जैसे ही परिवार में पहुंची, मातम का माहौल बन गया। उसकी माता धुनि देवी, पिता रामाश्रय राय, दादी सरस्वती देवी और छोटे भाई चंद्रभूषण राय का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने परिवार को बंधाया ढांढस
घटना के बाद भंगहा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही गांव के लोग सड़क सुरक्षा और बाइक चलाने में सतर्कता बरतने की चर्चा करते दिखे।
 
वहीं, भंगहा थानाध्यक्ष दीपक प्रसाद ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। यह घटना नेपाल के जानकी टोला के पास हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें