फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीन मापी के नाम पर 3 लाख की डिमांड! वैशाली में अमीन 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 11:23 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली के लालगंज अंचल में अमीन सुजीत कुमार को जमीन मापी और परिमार्जन के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में SVU ने 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कुल 3 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अमिन और SUV की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगंज अंचल के अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। SVU के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि सराय थाना क्षेत्र के इनायतपुर प्रबोधी सराय निवासी आनंद कुमार और लालगंज थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक निवासी पप्पु कुमार ने SVU पटना में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


जमीन मापी और परिमार्जन के बदले मांगी गई रिश्वत
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जमीन परिमार्जन और मापी से जुड़े कार्य के बदले अमीन सुजीत कुमार रिश्वत की मांग कर रहा था। परिवादियों के अनुसार, पप्पु कुमार की जमीन की मापी एवं परिमार्जन के लिए 3 लाख रुपये तथा आनंद कुमार से 60 हजार रुपये घूस मांगी गई थी।

सत्यापन में सही मिली शिकायत
शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर SVU थाना कांड संख्या-18/2026 दर्ज किया गया। इसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा गया अमीन
पुलिस उपाधीक्षक चंद्रभूषण के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अमीन सुजीत कुमार को पप्पु कुमार से पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

देर रात आरोपी को लेकर पटना रवाना हुई टीम
निगरानी विभाग की टीम सोमवार देर रात आरोपी अमीन को लेकर पटना रवाना हो गई। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को लेकर लालगंज थाना भी पहुंची, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! वायरल वीडियो केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, अब MP-MLA कोर्ट में होगी सुनवाई
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि इससे पहले जून 2025 में भी लालगंज प्रखंड कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बीडीओ नीलम कुमारी और उनके चालक को प्रधानमंत्री आवास योजना में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई के बाद लालगंज के प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोग सरकारी कार्यालयों में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें