फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शौचालय टंकी निर्माण के दौरान हादसा, पति और पत्नी की मौत, जेसीबी से दीवार तोड़ निकाला गया शव

Thu, 19 Dec 2024 09:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

शौचालय टंकी निर्माण के दौरान हादसा हो गया। इस दौरान पति और पत्नी की मौत हो गई। दोनों का शव दीवार तोड़कर निकाला गया। 
विज्ञापन
हादसे में गिरा शौचालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शौचालय टंकी शटरिंग निर्माण के दौरान हुए हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई। पति को बचाने गई पत्नी भी इस हादसे की शिकार हुई और दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीत्कार मच गई। मामला सकरा थाना क्षेत्र इलाके के दरधा मोहम्मदपुर गांव की बताई गई है। घटना में दोनों ही मृतकों की पहचान अनिल सहनी (32) और प्रमिला देवी (26) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना गुरुवार दोपहर की बताई गई है। जब पेशे से राजमिस्त्री अनिल कुमार सहनी अपने नए घर में एक टंकी का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान वह टंकी में फंस गया, जिसकी चीख सुनकर उसकी पत्नी प्रमिला देवी दौर पड़ी। उसके बाद वह भी टंकी में जाकर फंस गई। दोनों को फंसा हुआ देख अनिल सहनी का भाई दौड़कर आया। लेकिन दोनों को निकाला नहीं जा सका, जिसके बाद मौके पर ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


मामले की जानकारी स्थानीय सकरा थाना की पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीण की मदद से जेसीबी से दीवार को तोड़कर दोनों को निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए SKMCH मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां पर जांच के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में चीत्कार मची हुई है और परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन




मामले में सकरा थाना प्रभारी राजूकुमार पाल ने बताया, एक घर में शौचालय की टंकी के शटरिंग निर्माण के दौरान में हादसा हुआ है। इसमें घर के दो लोग दब गए थे, जिस कारण से दोनों को इलाज हेतु SKMCH मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें