फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अस्पताल में भर्ती कैदी की हुई मौत, जेल में बिगड़ी थी तबीयत…परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया आरोप

Thu, 29 Aug 2024 03:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में एक कैदी की मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों की चीख से पूरा अस्पताल गमगीन हो गया। वहीं आक्रोशित परिजन मौके पर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पर सदर अस्पताल में पुलिस बल को बुला लिया गया। नगर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। 

विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार के दिन सीतामढ़ी मंडल कारा से सदर अस्पताल में एक युवक को इलाज के लिए लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाकर सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इसके बाद अस्पताल में बंदी की सुरक्षा में मौजूद पुलिस कर्मी वहां से भाग निकले। मृतक व्यक्ति की पहचान बथनाहा पश्चिमी टोला निवासी विंदेश्वर मुखिया के 36 वर्षीय वर्षीय पुत्र मुकेश मुखिया के रूप में की गई हैं। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मुकेश मुखिया को 26 अगस्त के दिन बथनाहा पुलिस घर से उठाकर थाना ले गई थी। इधर, पुलिस ने बताया कि मुकेश के शराब पीने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल में बीमार पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। फिलहाल, नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों को समझाकर शांत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें