फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बरात में शामिल होने गए व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में पसरा मातम

Thu, 12 Jun 2025 03:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित भैरोपुर गांव में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गांव में निकली एक बरात देखने गया था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान भैरोपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामस्वरूप पासवान के पुत्र टुनटुन पासवान (42 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने पड़ोसी के यहां शादी समारोह देखने गया था, जहां यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के बाद मौके से भागने में कामयाबी पा ली। जब तक लोग कुछ समझ पाते, वाहन फरार हो चुका था।

विज्ञापन


पढे़ं: अपराध, बेरोजगारी और पलायन पर फूटा गुस्सा; बक्सर में युवा कांग्रेस की हुंकार, पुलिस ने रोका आंदोलन

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। जैसे ही हादसे की सूचना परिवार को मिली, वे अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सड़क दुर्घटना का है। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें