फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर से रूठकर निकली बच्ची के साथ गोरखपुर में हुआ दुष्कर्म, टेंपो चालक गिरफ्तार; पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

Sat, 21 Jun 2025 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण

सार

Bihar: आरोपी ताहिर ने बच्ची को यह कहकर बहलाया कि वह उसे घर छोड़ देगा, लेकिन उसने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए उसे गोरखपुर में अपने किराए के कमरे पर ले गया। बच्ची डरी-सहमी थी और उसे ताहिर की बातों पर भरोसा हो गया। उसी रात आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्ची के घर से रूठकर गोरखपुर जाने और वहां उसके साथ गलत काम किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले के मटियारिया थाना क्षेत्र के हौदा डुमरा गांव की एक नाबालिग बच्ची 18 जून 2025 को किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थी और गोरखपुर पहुंच गई। गोरखपुर में उसे चतुर्भुजवा गांव, थाना शिकारपुर, बेतिया का निवासी ताहिर देवान (37) मिला, जो टेंपो चलाता है।

ताहिर ने बच्ची को यह कहकर बहलाया कि वह उसे घर छोड़ देगा, लेकिन उसने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए उसे गोरखपुर में अपने किराए के कमरे पर ले गया। बच्ची डरी-सहमी थी और उसे ताहिर की बातों पर भरोसा हो गया। उसी रात आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की।
विज्ञापन


19 जून को ताहिर बच्ची को लेकर बेतिया आया। आशंका है कि वह बच्ची को उसके घर के आसपास छोड़ना चाहता था ताकि शक न हो, या फिर उसे दोबारा कहीं ले जाने की योजना में था। मगर इसी बीच, बेतिया पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे चौतरवा थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्ची को तत्काल आरोपी के कब्जे से छुड़ाया और पीड़िता की माँ के बयान पर मटियारिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक प्रक्रिया शुरू की।

पढ़ें: झारखंड से आई बाढ़ में लापरवाही इंजीनियर समेत कई निलंबित; मंत्री विजय चौधरी ने की समीक्षा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताहिर देवान, पिता बशीर देवान, निवासी चतुर्भुजवा, थाना शिकारपुर, बेतिया के रूप में हुई है। पुलिस की तत्परता से यह स्पष्ट होता है कि वह समाज में बच्चों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।  
विज्ञापन


यह घटना हर माता-पिता के लिए एक चेतावनी है कि बच्चों को यह सिखाना जरूरी है कि वे अजनबियों पर भरोसा न करें और किसी भी असामान्य परिस्थिति में तुरन्त पुलिस या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से संपर्क करें। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पीड़िता को न्याय मिले और आरोपी को उसके कृत्य के लिए सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें