फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार एमएलसी चुनाव: जन सुराज ने पांच उम्मीदवारों का एलान किया, जानिए किसे-कहां से मिला टिकट?

Sun, 20 Sep 2026 12:39 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। प्रशांत किशोर ने शिक्षक संगठनों को एक साथ लाकर संघर्ष समिति बनाने और शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों पर काम करने की बात कही।
विज्ञापन
जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। रविवार को जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवीन्द्र यादव, सारण शिक्षक क्षेत्र से आफाक अहमद और कोसी स्नातक क्षेत्र से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है। बाकी तिरहुत शिक्षक और स्नातक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारों की घोषणा अगले तीन-चार दिनों में करने की बात कही है। 
विज्ञापन


शिक्षकों की स्थिति तब सुधरेगी जब बिहार में शिक्षा की स्थिति सुधरेगी
इस दौरान प्रशांत किशोर ने शिक्षकों को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लड़ाई पिछले कई वर्षों से व्यवस्था के साथ चल रही है। चाहे TRE के परीक्षा का मामला हो, वेतन मान का मामला हो, गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की संलिप्तता का मामला हो, वित्त रहित-वित्त पोषित संस्थाओं की जो कुव्यवस्था हो उसको लेकर लंबे समय से मांग उठती रही है। शिक्षक समुदाय की जन सुराज से अपेक्षा है कि उनकी जायज मांगों या उनके आंदोलन की मदद के लिए खड़ा हो। शिक्षक समुदाय खुद कई संघों में बंटा है। कोई नियोजित शिक्षक, विद्यालय शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, तो कोई वित्त रहित शिक्षक हैं, सबने अपना अपना संगठन बना रखा है। हम लोगों की एक सोच है कि शिक्षकों की स्थिति तब सुधरेगी जब बिहार में शिक्षा की स्थिति सुधरेगी। इस दौरान कई शिक्षकों से मुलाकात और बात के बाद ये तय किया है कि सभी शिक्षक संगठनों को एक साथ लाकर संघर्ष समिति बनाई जाएगी और उनकी जो 3 प्रमुख मांग है। जिसे जन सुराज आने वाले 2-3 साल तक शिक्षक साथियों के साथ मिलकर काम करेगा।

पीके ने इन 3 प्रमुख मांगों को पूरा करने का किया एलान
  • पहली मांग 7वां वेतनामान लागू कराना
  • दूसरा वित्त रहित, वित्त पोषित शिक्षकों को शिक्षकों की श्रेणी में समायोजित करना
  • शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर उसके मानक तय किए जाए 
प्रशांत किशोर ने कहा कि यह तीन मांग शिक्षकों की मांग नहीं जन सुराज की मांग होगी। जन सुराज उनकी लड़ाई लड़ेगा। हर हाल में लोकसभा चुनाव से पहले इन तीनों मांगों को सरकार से मनाकर आपको दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी को सोशल मीडिया पर धमकी: थप्पड़ मारने और जूते की माला पहनाने की बात लिखी, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


पढ़े-लिखे बेरोजगार मतदाताओं के लिए 10 हजार नौकरी देने की बात कही
वहीं, प्रशांत किशोर ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए एलान करते हुए कहा कि- मैं अपने पढ़े लिखे सभी स्नातक के मतदाताओं से यह अपील कर रहा हूं कि स्नातक के जो विधान परिषद के चुनाव हो रहे हैं आप पढ़े-लिखे हैं, जो घोषणा हमने चुनाव जीतने के बाद बांकीपुर के युवाओं के लिए किया है अगर आपके स्नातक क्षेत्र से जन सुराज का प्रत्याशी जीतकर विधान परिषद पहुंचता है तो मैं आपको आश्वत करता हूं कि जो घोषणा मैंने बांकीपुर के पढ़े-लिखे बेरोजगार मतदाताओं के लिए 10 हजार नौकरी देने की बात कही है, उसके तहत हर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी 10-10 हजार बेरोजगार युवकों को नौकरी दी जाएगी। नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी जन सुराज, जीते हुए प्रत्याशी और मेरी (प्रशांत किशोर) की होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें