फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नरकटियागंज में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा समेत दो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 05:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar: जैसे ही दारोगा प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी अर्जुन सोनी ने रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस की टीम ने तत्काल छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने दारोगा के आवास पर भी छापेमारी की, जहां से कई अहम दस्तावेज और संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिकारपुर थाने में तैनात महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी अर्जुन सोनी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मलदहिया निवासी फिरोज़ कौशर ने विजिलेंस को दी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि महिला दारोगा ने एक मामले में मदद करने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा 12 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और ₹12,000 की ट्रैप मनी मार्क कर शिकायतकर्ता को देने के लिए कहा।

विज्ञापन


पढ़ें: गयाजी में पिंडदान के लिए पर्यटन विभाग ने जारी किया विशेष पैकेज, ई-पिंडदान की भी सुविधा; जानें

जैसे ही दारोगा प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी अर्जुन सोनी ने रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस की टीम ने तत्काल छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने दारोगा के आवास पर भी छापेमारी की, जहां से कई अहम दस्तावेज और संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस टीम यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। फिलहाल दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि रिश्वतखोरी की आदत अब पुलिसकर्मियों के लिए भारी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें