फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Exam: वैशाली में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की शुरुआत, 68 केंद्रों पर सख्ती के बीच धारा 144 लागू

Mon, 02 Feb 2026 12:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की शुरुआत 68 केंद्रों पर हुई। सख्त नियम, धारा 144, सीसीटीवी निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध के साथ 43,612 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत आज 2 फरवरी से हो गई है। परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। जिले के 68 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 43,612 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक संचालित हो रही है।

विज्ञापन

 
प्रवेश को लेकर सख्त नियम
परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य किया गया है। सुबह की पाली में 9:00 बजे और दूसरी पाली में 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। देर से पहुंचने वाले छात्रों को किसी भी स्थिति में परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जबरन या दीवार फांदकर प्रवेश करने का प्रयास आपराधिक कृत्य माना जाएगा, जिस पर दो वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासन और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
 
केंद्राधीक्षकों को भी चेतावनी
परीक्षा समिति ने केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि यदि कोई केंद्राधीक्षक देर से पहुंचे किसी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देता है तो उसके विरुद्ध निलंबन सहित कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे यातायात और दूरी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलें।
विज्ञापन

 
विशेष परीक्षा का प्रावधान
परीक्षा में शामिल होने से वंचित रहने वाले परीक्षार्थियों को अप्रैल में आयोजित होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। समिति ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी परीक्षार्थियों के भविष्य को प्रभावित कर सकती है।
 
वैशाली जिले के अनुमंडल महुआ और महनार में केवल छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि हाजीपुर अनुमंडल में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा के दौरान 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक है।

पढ़ें- BSEB इंटर परीक्षा: सर एक मौका दीजिए... कहकर छात्राएं फफक कर रो पड़ीं, परीक्षा केंद्र का नजारा कर देगा भावुक
 
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। चिट-पुर्जा या प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
नकलमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिले के तीनों अनुमंडलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हाजीपुर अनुमंडल में 50, महुआ में 14 और महनार में 4 केंद्र शामिल हैं। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास फोटो कॉपी और प्रिंटिंग की दुकानें बंद रखी गई हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर 100 मीटर की दूरी पर धारा 144 लागू की गई है और अनावश्यक रूप से टहल रहे लोगों को हटाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें