फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, 10 सेकंड में अपराधियों ने चलाई पांंच गोलियां

Thu, 13 Aug 2026 05:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

हाजीपुर के दिग्घी इलाके में गुरुवार सुबह अपराधियों ने बड़े ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने महज 10 सेकंड में उन्हें चार गोलियां मारीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और जमीनी विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हाजीपुर में CCTV में हत्या कि पुरी घटना कैद - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर में अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए गुरुवार सुबह एक ठेकेदार की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को महज 10 सेकंड के भीतर अंजाम दिया गया। घटना के बाद से इलाके में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मामला सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी इलाके का है। मृतक की पहचान जिले के जाने-माने ठेकेदार रामनरेश राय के रूप में हुई है।

महज 10 सेकंड में दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रामनरेश राय रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर बदमाश उनके पास पहुंचे।

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवारों ने पहले ठेकेदार से कुछ देर बातचीत की। स्थिति भांपते हुए जब रामनरेश राय ने वहां से भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनका पीछा किया। पास ही एक सुनसान इलाके की तरफ खदेड़ते हुए अपराधियों ने उन्हें नजदीक से गोलियां मार दीं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

शरीर में लगीं चार गोलियां, FSL टीम कर रही जांच
वारदात की सूचना मिलते ही हाजीपुर एसपी और वैशाली पुलिस के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। हाजीपुर एसपी ने बताया कि ठेकेदार को कुल 10 सेकेंड में चार गोलियां लगीं। इनमें तीन गोलियां शरीर के ऊपरी हिस्से में और एक पैर में लगी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की विशेष टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध; भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

जमीनी विवाद पर पुलिस की नजर

विज्ञापन

पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आपसी रंजिश और जमीन से जुड़े विवाद से जोड़कर देख रही है। एसपी के मुताबिक, करीब एक महीने पहले एक पक्ष के साथ रामनरेश राय का जमीनी विवाद सामने आया था। पुलिस इस एंगल से भी गहराई से छानबीन कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें