फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair: लव मैरिज करने पर पूर्व मुखिया ने पति-पत्नी पर किया हमला, घर में तोड़-फोड़ की; घटना CCTV में कैद

Sat, 26 Oct 2024 08:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के बरूराज थानाक्षेत्र के मेहदी नगर बनकट वार्ड-15 में एक प्रेम प्रसंग के चलते भागकर शादी करने के बाद युवक और उसकी पत्नी पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसमें पूर्व मुखिया और उसके समर्थकों द्वारा हमला करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

 
बरूराज थाना के एसएचओ संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवक ने गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बरामदगी के बाद दोनों बालिग निकले और कोर्ट की मंजूरी के बाद उन्हें पति-पत्नी माना गया। इस घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल को शांत करने के लिए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
 
पुलिस ने कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें