फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कलेक्टर चंद्रशेखर के पक्ष में आए पूर्व मंत्री विजय चौधरी, बोले- पेपर लीक नहीं हुआ, अफवाह फैलाई गई थी

Sat, 14 Dec 2024 08:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

पूर्व शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी पटना कलेक्टर चंद्रशेखर के पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने कहा, पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि अपवाह फैलाई गई थी।
विज्ञापन
पूर्व शिक्षा मंत्री विजय कुमार सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर जिला मुख्यालय स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम परिसर में वैशाली जिला जनता दल यूनाइटेड का जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित बिहार प्रदेश जदयू द्वारा गठित नव सदस्यीय टीम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार सरकार की कई उपलब्धियां बताई हैं। जन संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में किए गए कार्यों और उपलब्धि का चुनौती कोई नहीं दे सकता है। कोई नहीं बोल सकता है कि बिहार में विकास नहीं हुआ है। कोई लोग श्रेय लेना चाहते हैं, श्रेय लेने में नाकाम कोशिश की है।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, जब शिक्षकों की नियुक्ति पत्र वितरण किया गया था, उस समय तत्कालीन शिक्षा मंत्री हम थे। मैंने रिक्त पदों का डेटा लिया और सरकार के साथ विचार कर वैकेंसी निकाला था। हमारी उपलब्धि का चुनौती कोई नहीं दे सकता है। कोई लोग श्रेय लेना चाहते हैं तो उनकी भी सरकार 15 से 20 वर्ष चली थी तो वे लोगों ने क्या किया था।
विज्ञापन


पटना DM चंद्रशेखर के पक्ष में आए मंत्री 
बीपीएससी परीक्षार्थियों को पटना DM द्वारा थप्पड़ मारे जाने मामले को लेकर जब सवाल हुआ तो मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि BPSC पेपर लीक मामले में परीक्षार्थी द्वारा अपवाह फैलाई गई थी। पेपर लीक नहीं हुआ था। पेपर लीक होने की अपवाह फैलाकर अभ्यर्थियों में उत्तेजना फैलाई है। पेपर लीक का जब कोई प्रमाण नहीं है तो कैसे अपवाह फैलाई गई है, इसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें