फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस बोले- बिहार में खेला नहीं, यह सब झमेला चल रहा है

Sun, 11 Feb 2024 08:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Floor Test: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि पूरे देश में एनडीए एकजुट है। नीतीश कुमार अलग थे, लेकिन अब एनडीए के साथ आ गए हैं। अब दिल्ली और पटना की सरकार एक साथ मिलकर पूरे बिहार का विकास करेगी और बिहार में अब खुशियली आएगी।
विज्ञापन
हाजीपुर में लोगों से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में सोमवार को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित साबित किया जाना है। इसे लेकर राज्य में तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करने में लगे हुए हैं। लेकिन एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी ने दावा किया है कि जो बिहार में खेला होना था वह खेल हो गया, अब कुछ नहीं होने बाला है। अब बिहार में कुछ भी नहीं होने वाला है। NDA में हमारे पास 136 विधायकों का समर्थन है और बिहार में सरकार चलाने के लिए 122 विधायक का समर्थन चाहिए। 

विज्ञापन




हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि आरजेडी अपने विधायकों को कैद करके क्यों रखी हुई है। प्रजातंत्र में राजतंत्र कहां से आ गया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में खेला नहीं, हम समझते हैं यह सब झमेला है। कुछ गलतफहमी के कारण नीतीश कुमार राजद में चले गए थे। फिर से वह अपने पुराने घर में लौट गए हैं।

वहीं, NDA में एकजुटता है, के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे देश में एनडीए एकजुट है। नीतीश कुमार अलग थे, लेकिन अब एनडीए के साथ आ गए हैं। अब दिल्ली और पटना की सरकार एक साथ मिलकर पूरे बिहार का विकास करेगी और बिहार में अब खुशियली आएगी। पशुपति ने कहा कि राजद ने अपने पूरे विधायकों का मोबाइल भी जब्त कर लिया है और सभी को तेजस्वी के घर में रखा गया है। दरअसल, भाजपा द्वारा भाजपा विधायकों को गया में प्रशिक्षण करने के बाद बस से पटना लाया जा रहा है। सभी पार्टियों को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। केंद्रीय मंत्री पशुपति वैशाली जिले के सराय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें