फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood: वैशाली में मूसलाधार बारिश से थाना बना तालाब, पुलिसकर्मी पानी में कर रहे ड्यूटी; हाल-बेहाल

Tue, 16 Sep 2025 11:04 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Flood News: लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण पूरे इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय और अंचल कार्यालय भी जलमग्न हो चुके हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
थाना बना तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में हो रही लगातार बारिश से हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं। बिदुपुर थाना परिसर पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। थाने में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया है, जिससे पुलिसकर्मियों को घुटने भर पानी में खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ रही है।

थाने के सीरिस्ता कक्ष, वायरलेस रूम, थाना प्रभारी का कार्यालय और कैदी हाजत तक बारिश का पानी घुस गया है। इससे पुलिसकर्मियों को कामकाज करने में भारी दिक्कत हो रही है। वहीं, थाने में आने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पढे़ं: दुर्गावती में बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत...10 लोग हुए घायल; सभी मध्य प्रदेश के

लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण पूरे इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय और अंचल कार्यालय भी जलमग्न हो चुके हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय निवासी शिवचंद कुमार ने बताया कि थाने के दोनों ओर ऊंची सड़क है, लेकिन जल निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से थाने के अंदर पानी भर गया है। पूरे प्रखंड में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। वहीं, स्थानीय पुजारी सुमन झा ने बताया कि ब्रह्मस्थान के चारों ओर भी बारिश का पानी फैला हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें