फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: ढाका विधानसभा में जन सुराज उम्मीदवार ने किया नामांकन, AIMIM प्रत्याशी ने भी भरा पर्चा

Tue, 14 Oct 2025 07:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar Assembly Election 2025: ढाका विधानसभा से जन सुराज के डॉ. लालबाबू प्रसाद और एआईएमआईएम उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। लालबाबू ने जीत और विकास का भरोसा जताया, जबकि एआईएमआईएम प्रत्याशी ने धार्मिक सौहार्द और बदलाव की राजनीति का संदेश दिया।
 
विज्ञापन
जन सुराज प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद और AIMIM उम्मीदवार राणा रंजीत ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को मोतिहारी के ढाका विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. लालबाबू प्रसाद ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान गाजे-बाजे, ढोल-ताशे और नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूरे माहौल में जन सुराज समर्थकों में उत्साह और जोश देखने को मिला।

विज्ञापन

 
जन सुराज प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद ने जताया जीत का विश्वास
नामांकन दाखिल करने के बाद जन सुराज उम्मीदवार डॉ. लालबाबू प्रसाद ने कहा कि पूरा बिहार आज प्रशांत किशोर की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने जनता से जो वादे किए हैं, वे सरकार बनने के बाद पूरे किए जाएंगे। लालबाबू ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे बनाए रखेंगे और जनता के विकास के लिए कार्य करेंगे।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों से यहां के विधायक जनता को केवल ठगते आए हैं, लेकिन जन सुराज की सरकार जनता के बीच से उठी है और जनता के लिए काम करेगी।
विज्ञापन

 
एआईएमआईएम प्रत्याशी ने धार्मिक सौहार्द का दिया संदेश
वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के उम्मीदवार राणा रंजीत ने भी ढाका से नामांकन दाखिल किया। वे नामांकन केंद्र पर माथे पर चंदन लगाकर और सिर पर टोपी पहनकर पहुंचे, जिससे धार्मिक एकता का संदेश दिया जा सके। उनके साथियों ने कहा कि यहां जय श्री राम भी चलेगा, आई लव यू मोहम्मद भी चलेगा, टीका भी चलेगा और टोपी भी चलेगी।

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : जीतन राम मांझी NDA के दो प्रत्याशियों के खिलाफ उतारेंगे प्रत्याशी; वजह भी बताई
 
उम्मीदवार राणा रंजीत ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता असदुद्दीन ओवैसी हमेशा विकास की राजनीति की बात करते हैं और ढाका के विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जनता बदलाव की बयार ला रही है और धार्मिक उन्माद की जगह विकास को चुनेगी।
विज्ञापन

 
ढाका में बढ़ी राजनीतिक हलचल
ढाका विधानसभा में दूसरे चरण के नामांकन के साथ ही माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के प्रचार-प्रसार की तैयारियां तेज हो गई हैं। जन सुराज और एआईएमआईएम उम्मीदवारों के नामांकन के बाद मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly Elections 2025: इंतजार खत्म, भाजपा ने पहली सूची में जारी किए 71 उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें