फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'गांधी के विचारों से भटक चुकी है जनसुराज', प्रशांत के भरोसेमंद केजरीवाल का बड़ा आरोप; क्या कहा

Thu, 09 Oct 2025 07:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Vidhansabha Election 2025: संजय केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी ने उनसे टिकट के बदले 40 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जब मैंने पैसे देने से इनकार किया तो मेरा टिकट काट दिया गया। पार्टी अब गांधी के विचारों से भटक चुकी है। 
विज्ञापन
संजय केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी और पार्टी के संस्थापक सदस्य संजय केजरीवाल ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी पर टिकट बेचने और अपने सिद्धांतों से भटक जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, मुजफ्फरपुर नगर सीट से जन सुराज ने डॉ. ए. के. दास को उम्मीदवार घोषित किया है। इस फैसले के बाद पार्टी में फूट पड़ गई। बागी हुए संजय केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट देने के सभी मापदंडों पर खरा उतरने के बावजूद नजरअंदाज कर दिया। टिकट उस व्यक्ति को दे दिया गया जिसने महज छह महीने पहले पार्टी की सदस्यता ली थी।

क्या कहा केजरीवाल

विज्ञापन

संजय केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी ने उनसे टिकट के बदले 40 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जब मैंने पैसे देने से इनकार किया तो मेरा टिकट काट दिया गया। पार्टी अब गांधी के विचारों से भटक चुकी है और पैसे वालों का बोलबाला हो गया है। जिस मकसद से जन सुराज बना था, वह सपना टूट चुका है। उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली थी और जनता ने उन्हें अपनाया है। अब वे बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ जमीनी कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम है और वे जीत दर्ज कर पार्टी को सबक सिखाएंगे।

पढ़ें: करवा चौथ पर महिलाएं रखेंगी निर्लजा उपवास, राजधानी पटना में इतने बजे होगा चांद का दीदार; जानें

पार्टी के भीतर कुछ लोगों की टीम का कब्जा

विज्ञापन

संजय केजरीवाल ने जन सुराज के नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर कुछ लोगों की टीम का कब्जा हो गया है। पैसे देकर सदस्य बने लोगों को ही टिकट दिया जा रहा है। इससे बिहार की जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है और पार्टी के सिद्धांतों व बदलाव के विश्वास को झटका लगा है। आने वाले चुनाव में इसका नुकसान जन सुराज और पीके को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने इशारा किया कि यह बगावत की केवल शुरुआत है। आने वाले समय में और भी पुराने सदस्य विरोध में सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


मीनापुर से तेजनारायण सहनी और मुजफ्फपुर शहर से डॉ. ए.के. दास पर जताया भरोसा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले जन सुराज ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुल 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में मुजफ्फरपुर जिले की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। 94-मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. ए.के. दास को टिकट दिया गया है, जबकि 90-मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से तेजनारायण सहनी को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें