फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: दिनदहाड़े टेंपो से उतारकर युवक को खदेड़ा, गोली मारकर हत्या की, घटनास्थल से तीन खोखे बरामद

Thu, 23 May 2024 07:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

सोनबरसा थाना क्षेत्र के बेला व फतहपुर के एनएच 77 पर कुछ बदमाशों ने एक युवक को टेंपो से उतारकर हाईवे से करीब 400 मीटर दूर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस युवक की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के तीन खाली खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में कुछ लोगों ने दिन-दहाड़े एक युवक को टेंपो से उतारकर उसकी हत्या कर दी। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के बेला व फतहपुर मुख्य एनएच 77 की है, जहां तीन बदमाशों ने युवक को टेंपों से उतारकर एनएच से करीब 400 मीटर की दूरी पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी से सोनबरसा की तरफ जा रहे एक टेंपो सवार युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके टेंपो से उतारकर उसे खेत में खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और ना ही मृतक की शिनाख्त हो पाई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। कुछ लोगों का कहना है कि एक नकाबपोश बदमाश के हाथ में रॉड देखा गया था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें