फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कहीं पिता और सौतेली मां की हत्या...तो कहीं किसान का गला रेता; एक दिन में चार हत्याओं से मोतिहारी कांपा

Thu, 20 Mar 2025 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar: मोतिहारी में एक ही दिन में चार हत्या के मामले ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। हालांकि एसपी कहा कहना है कि कुछ मामलों में गिरफ्तारियां भी हुई हैं और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। आइये मामला समझते हैं।  
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार हत्या के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। एक के बाद एक हत्या की खबरों ने पूरे जिले को दहला दिया और पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती बन गई।
विज्ञापन


पहली घटना: बेटे ने की पिता और सौतेली मां की हत्या
पहली घटना चकिया थाना क्षेत्र के हताहरपुर गांव की है। जहां एक बेटे ने अपने पिता और सौतेली मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का पिता भी पहले अपने पिता की हत्या कर चुका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

दूसरी घटना: किसान की गला रेतकर हत्या
दूसरी घटना रक्सौल थाना क्षेत्र के जटियाही गांव की है। जहां एक खेत में पानी पटाने गए किसान की अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रक्सौल एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका है।
विज्ञापन


पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व वार्ड सदस्य की मौत, पत्नी ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप; जानें

तीसरी घटना: युवक का शव मिला
तीसरी घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र में मंगुराहा नहर के पास की है। जहां एक युवक का शव बरामद हुआ। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान मंगुराहा निवासी सर्वेश कुमार उर्फ छोटू बाबू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रेम-प्रसंग या पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


पुलिस का बयान
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में एक दिन में चार हत्या के मामले सामने आए हैं। कुछ मामलों में गिरफ्तारियां भी हुई हैं और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें