फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime : पहले पेड़ से बांधकर भाई को पीटा, फिर लटका दिया शव; मृतक के परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Fri, 22 Aug 2025 12:39 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Crime News : युवक घर से शौच के लिए गया था, लेकिन कुछ घंटे बाद बगीचे में उसका शव मिला। इस सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मुर्गा फॉर्म के संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने कहा कि मेरे भाई को पहले पेड़ से बांधकर मारा गया है, फिर शव को लटका दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Bihar Crime News : घटना स्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, गांव में दहशत का माहौल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मुर्गा फॉर्म में मुर्गा की चोरी के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली है। वहीं, घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मामला जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली गांव की बताई जा रही है।  घटना शुक्रवार सुबह की है, जहां मृतक शौच के लिए निकला था। मृतक के परिजन में कोहराम मच गया है। और हत्या का आरोप मुर्गा फॉर्म के संचालक और स्टाफ पर लगा है।
विज्ञापन


मृतक पर मुर्गा की चोरी करने का आरोप लगा था
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है। मृतक की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली गांव के निवासी 40 वर्षीय संजय सहनी के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर में पूरे इलाके में सनसनी है। मृतक संजय सहनी की पत्नी पार्वती देवी ने कहा आज मेरे पति शौच के लिए अहले सुबह में निकले थे, इसी दौरान में जानकारी मिली कि उनकी लाश मिली है। उनको पेड़ से बांधकर पिटाई कर मेरे पति की हत्या कर दी गई है। शव को टांग दिया गया है। उनके ऊपर मुर्गा की चोरी करने का आरोप लगा है।

मुर्गा के फॉर्म का संचालन करने वाले यह लोग हमारे पट्टीदार है और उसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे पति संजय सहनी रोज सुबह करीब पांच बजे में शौच के लिए घर से निकलते थे। आज भी निकले हैं, कुछ देर बाद सूचना मिली कि मेरे पति को पेड़ में बांधकर रस्सी से हत्या की गई है। सभी आरोपी मौके से भाग गए हैं। अब हमे न्याय मिलना चाहिए। मेरे पति के हत्यारे को सजा हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: पूर्णिया को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, मंत्री लेसी सिंह ने कहा- डबल इंजन सरकार का कमाल
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बगीचे में मिली- पुलिस
पूरे मामले में रामपुर हरि थाना के एसएचओ शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बगीचे में मिली है। मुर्गा चोरी के आरोप में पिटाई से मौत की बात कही जा रही है। मुर्गा फॉर्म संचालक और मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। मृतक के परिजनों और पत्नी ने आरोप लगाया है कि मुर्गा फॉर्म वालों ने हत्या की है। मामले की जांच किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। आरोपी अभी फरार हो गए हैं, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar Crime:  मोतिहारी में आपसी वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों के दो गुटों में जमकर गोलीबारी, दो की मौत



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें