फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले फरार

Wed, 25 Jun 2025 01:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Bihar: पीड़ित पिता ने पति, सास, ससुर, ननद और देवर पर साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 26 जून 2023 को खुशी की शादी समर्थ अनुसार दहेज देकर की गई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
मृतका और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर शहर के वार्ड नंबर-16 में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान मुन्ना चौधरी की 21 वर्षीय पत्नी खुशी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

खुशी के पिता प्रमोद चौधरी, निवासी राजाडीह ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष लगातार दहेज में महंगी बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। मांग पूरी न होने पर मंगलवार शाम उसे गला दबाकर मार डाला गया। सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो खुशी का शव बेड पर पड़ा मिला, जबकि उसकी 8 महीने की बेटी विदिका घर में अकेली थी।

विज्ञापन


पढ़ें: भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव को हाईकोर्ट से मिली जमानत, निकलते ही बोले- 'फिर बनूंगा अलीनगर का विधायक'

पीड़ित पिता ने पति मुन्ना चौधरी, सास, ससुर, ननद और देवर पर साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 26 जून 2023 को खुशी की शादी समर्थ अनुसार दहेज देकर की गई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

थानाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक थाने में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बच्ची के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें