फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेतिया में बोरे में बंधी मिली महिला की सिर कटी लाश, इलाके में फैली सनसनी

Mon, 29 Jul 2024 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah Crime: थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में बोरे में बंधी एक महिला की सिर कटी लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना रविवार की देर शाम की है। यह घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत के मिरटोली गांव के पास बेलघाटी नहर की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम बेलघाटी नहर की तरफ कुछ लोग गए तो देखा कि एक बोरा तैरता हुआ जा रहा है। बोरे से बाहर मनुष्य के हाथ की तरह दिखाई दे रहा था। लोगों को शक हुआ कि इसमें किसी का शव है। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में तैरते बोरे को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। जब बोरा खोलकर देखा गया तो उसमें एक महिला का शव निकला। हालांकि उसका सिर काट दिया गया था। शव दस से पंद्रह दिन पुराना लग रहा था। ऐसा लग रहा था कि किसी महिला की हत्या कर उसके शव को बोरे में बांधकर नहर में फेंक दिया गया हो, ताकि शिनाख्त न हो सके।

हालांकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं, इस मामले को लेकर इलाके में चर्चाएं शुरू हो गईं। जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

 
इधर, थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें