फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार बीस फुट नीचे नहर में गिरी, चार लोग घायल

Mon, 29 Jul 2024 02:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरकांत ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। मामले की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नहर में गिरी हुई दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में सोमवार को सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार बीस फुट नीचे नहर में गिर गई। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना जिले के मझौलिया थानाक्षेत्र के बेतिया-मोतिहारी नेशनल हाईवे स्थित थ्रेसरी चौक के पास की है।

विज्ञापन


उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को नहर में गिरी कार से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सभी की गंभीर स्थिति बनी हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
 
घटना को लेकर में स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी कार सवार मोतिहारी की तरफ से बेतिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे स्थित थ्रेसरी चौक के पास एक महिला सड़क पार कर रही थी, जिसे कार चालक ने बचाना चाहा और उस कोशिश में कार नहर में जा गिरी। हालांकि, ग्रामीणों के सहयोग से सभी को नहर से बाहर निकाल लिया गया। फिर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इधर, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरकांत ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। मामले की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें