फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार में बदमाश बेखौफ; जमीन विवाद में की दर्जनों राउंड फायरिंग, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 24 Nov 2024 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जानबूझकर विवादित जमीन पर कब्जा करने की मंशा से हमला करने आए थे।
विज्ञापन
घायल युवकों को इलाज के लिए पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थानाक्षेत्र के अंदौल गांव में दिन दहाड़े जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोलीबारी और मारपीट की इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। घायल हुए दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना पांच साल से चल रहे जमीन के विवाद के चलते हुई। घायलों ने पुलिस को बताया कि आज जब वे अपने घर के पास मौजूद थे, तभी आरोपी पक्ष ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया और खुलेआम गोलीबारी की। गोलीबारी के दौरान मो. मेराज (24) और मो. एजाज (22) को गोली लगी। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।

विज्ञापन

 
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया। एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना जमीन के विवाद को लेकर हुई है। दोनों पक्ष आपस में पट्टेदार हैं और पहले से इनकी जमीन को लेकर खटपट चल रही थी। गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जानबूझकर विवादित जमीन पर कब्जा करने की मंशा से हमला करने आए थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और इलाके में कैंप कर रही है ताकि कोई नया विवाद उत्पन्न न हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें