फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बैरगनिया में बंधन बैंक कर्मी लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार; पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद

Tue, 07 Oct 2025 08:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar Crime: मामला बैरगनिया थाना क्षेत्र के बराही गांव का है, जहां 23 सितंबर को बंधन बैंक के कर्मी श्रवण कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर ₹50,500 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में बैरगनिया थाना कांड संख्या 194/25 दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने बंधन बैंक कर्मी लूटकांड का खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन


मामला बैरगनिया थाना क्षेत्र के बराही गांव का है, जहां 23 सितंबर को बंधन बैंक के कर्मी श्रवण कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर ₹50,500 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में बैरगनिया थाना कांड संख्या 194/25 दर्ज की गई थी।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, सीतामढ़ी के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रोहन कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने सहयोगी भोला कुमार, दीपक कुमार, छोटू कुमार उर्फ प्रभाकर और रोहित कुमार का नाम उजागर किया। उसकी निशानदेही पर टीम ने छापेमारी कर दीपक कुमार के घर से मोटरसाइकिल और छोटू उर्फ प्रभाकर के घर से देशी पिस्टल एवं कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


पढे़ं: भाकपा-माले का ताकतवर प्रदर्शन, दीपंकर भट्टाचार्य ने MLA सत्यदेव राम का रिपोर्ट कार्ड किया जारी
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रोहन कुमार (पचटकी यदु), दीपक कुमार (भकुरहर चिकना टोला) और छोटू उर्फ प्रभाकर (गांधी नगर) के रूप में हुई है, जो सभी बैरगनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों ने पुलिस के समक्ष अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गौरतलब है कि इस कांड से जुड़े दो अन्य आरोपी, रोहित कुमार और भोला पासवान, पहले से ही बैरगनिया थाना कांड संख्या 195/25 में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक, एएसआई बंटी कुमार, सिपाही शुभम कुमार, सुमित कुमार और अभिषेक तिवारी शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें