फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: यूट्यूब से देखकर बम बना रहे थे बच्चे, तभी अचानक हुआ जोरदार धमाका; हादसे में पांच बच्चे बुरी तरह जख्मी

Thu, 08 Aug 2024 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में कुछ बच्चे यूट्यूब के माध्यम से बम बनाना सीख रहे थे, जिससे दुर्घटनावश विस्फोट हो गया और पांच बच्चे घायल हो गए। इन बच्चों ने दिया सलाई से बारूद निकालकर टॉर्च में डाला था, जिसके ऑन होते ही धमाका हो गया।

विज्ञापन
बम बनाने वाले बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में बच्चे यूट्यूब पर देखकर माचिस की तीलियों का मसाला छुटाकर टॉर्च में भरकर बम बनाने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद हुए विस्फोट में  बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे माचिस की बारूद और पटाखा का बारूद को निकाल कर एक जगह पर भर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन


पूरे मामले की पुष्टि SSP राकेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। मामले की जांच कर रही है। घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जबकि चार बच्चों को हल्की चोटें आई है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें