फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में मेला देख लौट रहे तीन युवकों पर चाकू से हमला; एक की मौत, दो गंभीर

Wed, 09 Oct 2024 02:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: कटरा थाना के SHO प्रभारी कुमार अभिषेक ने बताया कि चाकू के हमले से एक युवक की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हैं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम (FSL) की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थानाक्षेत्र में मेला देखकर लौट रहे तीन युवकों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान देवगन कटरा थानाक्षेत्र निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवकों का नाम धीरज और कुणाल है। गंभीर घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए SKMCH मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

 
हमला पूर्व नियोजित होने का आरोप
घायल युवक कुणाल कुमार ने बताया कि वे तीनों मेला देखकर देर रात घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मंदिर के पास तीन-चार लड़के पहले से घात लगाकर खड़े थे। अचानक उन लड़कों ने उन्हें रोका और चाकुओं से हमला शुरू कर दिया। हमले में नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने के प्रयास में धीरज और कुणाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कुणाल का कहना है कि हमलावर अपराधी प्रवृत्ति के थे और पहले से हत्या की योजना बना रहे थे।
 

विज्ञापन

मृतक नीतीश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
कटरा थाना के SHO प्रभारी कुमार अभिषेक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चाकू के हमले से एक युवक की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हैं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम (FSL) की मदद ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हमला आपसी विवाद के कारण हुआ था। मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और लगभग एक ही उम्र के हैं।
 
कुछ लोग हिरासत में
पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए SKMCH मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। इस बीच, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है, लेकिन वे अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
 
वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग इस हिंसक हमले से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें