फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: 14 वर्षीय छात्रा को नशा देकर दरिंदगी, पुलिस ने सहेली और आरोपी दोनों को किया गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 01:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah news: थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल यानी चांदसी पासवान के घर से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। इन सबूतों की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज से सामने आई एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे इलाके सनसनी फैला दिया है। 14 साल की मासूम छात्रा को उसकी ही सहेली ने नशा देकर दरिंदगी के जाल में धकेल दिया। इस घिनौनी वारदात में शामिल आरोपी युवक और साजिश रचने वाली लड़की दोनों को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से दबोच लिया है। यह घटना नरकटियागंज शहर के एक मोहल्ले में हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, साजिशकर्ता लड़की ने पहले मासूम पीड़िता को मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। नशा चढ़ते ही, पीड़िता की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध होने लगी। इसी का फायदा उठाते हुए, आरोपी युवक ने उसे बाइक से अगवा कर चांदसी पासवान के घर पहुंचाया। यहीं पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना न केवल आपराधिक है, बल्कि विश्वास के रिश्ते का घोर उल्लंघन भी है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है।

पढ़ें: देवघर न जाने की बात पर आहत होकर छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल यानी चांदसी पासवान के घर से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। इन सबूतों की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी लगाया गया है, जो बारीकी से हर पहलू की जांच कर रही है ताकि कोई भी सबूत छूटे नहीं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। दुष्कर्म के बाद पीड़िता की हालत बेहद गंभीर हो गई। उसे तुरंत अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक जांच की। पीड़िता की नाजुक स्थिति को देखते हुए, उसे आगे के इलाज और विस्तृत मेडिकल जांच के लिए तत्काल बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट ही इस घटना की आधिकारिक पुष्टि करेगी, जो पुलिस अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित नाबालिग के बयान पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपित युवक और इस जघन्य कृत्य की साजिश रचने वाली लड़की दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले का अनुसंधान वैज्ञानिक ढंग से किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें