फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'हर हाल में महुआ से ही लड़ेंगे चुनाव', तेज प्रताप यादव बोले; भाई तेजस्वी को बताया 'अर्जुन'

Mon, 28 Jul 2025 01:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कहा कि वे विधानसभा चुनाव महुआ से ही लड़ेंगे और इसके लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि महुआ से ही चुनाव लड़ूंगा।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार देर शाम मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कांवरिया सेवा शिविर में हिस्सा लिया और बाद में एक निजी कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में राधा-कृष्ण की तस्वीर दिखाते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में उन्हें देखने के लिए काफी उत्साह देखने को मिला।

तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कहा कि वे विधानसभा चुनाव महुआ से ही लड़ेंगे और इसके लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि महुआ से ही चुनाव लड़ूंगा। यह मेरा प्रण है और इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है। महुआ की जनता मुझे चाहती है और मैं जनता के बीच काम करता हूं।

विज्ञापन


पढ़ें: बांका में दिखी आस्था की मिसाल: मामा की नौकरी लगी, तो पूरा परिवार निकला सुल्तानगंज से देवघर तक दंडवत यात्रा पर

सावन में शिवभक्ति, संगठन और चुनाव की चर्चा
तेज प्रताप यादव ने कहा कि अभी सावन का पावन महीना चल रहा है। सभी लोग शिवभक्ति में लीन हैं। मुझे भी कांवरिया सेवा शिविर में आमंत्रित किया गया था, इसलिए यहां आया हूं। साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर भी बातचीत हुई है। चुनाव का समय है और संगठन मजबूत रहेगा, तभी हम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं और मैंने ही उन्हें अर्जुन कहा था।

विज्ञापन


वह अर्जुन की तरह काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हमारे बीच किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। तेज प्रताप यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हमारे बीच फूट डालने की साजिश कर रही है। वे आपसी संबंधों में दरार दिखाना चाहते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। सब कुछ ठीक है। अगर बीजेपी मैदान में आएगी, तो हम भी तैयार हैं और उन्हें हराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें