फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आपसी विवाद में दो परिवारों के बीच झड़प, चाचा पर भतीजे ने किया हंसिया से हमला, एक गंभीर घायल

Wed, 27 Aug 2025 09:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: परिजनों का आरोप है कि पहले से ही घर के रास्ते को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था और उसी को लेकर बुधवार को हमला किया गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
मारपीट में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दो परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर झड़प हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के युवक ने हंसिया से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मण राम (52 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में परिजन अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि देर शाम वे घर पर काम कर रहे थे। उसी दौरान उनके पति के भाई और परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच आरोपी ने हंसिया से लक्ष्मण राम के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। परिवार का कहना है कि आरोपित शराब के नशे में था।

विज्ञापन


पढे़ं: नेपाल जा रहा तेल टैंकर पलटा, चालक घायल; ग्रामीण मौका देख बाल्टी-ड्रम में भरकर भागे

परिजनों का आरोप है कि पहले से ही घर के रास्ते को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था और उसी को लेकर बुधवार को हमला किया गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

थाना प्रभारी ने बताया कि दो परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई है। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें