मुजफ्फरपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में एक 25 वर्षीय युवक का शव सड़क के पास नाले में पड़ा हुए देखा गया। घटना बीस भवारी पुल के समीप देवसर नाले की है। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी।उसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं की जा सकी है।
घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां एक युवक का शव देखे जाने के बाद मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है। युवक को किसी दूसरे जगह से मारकर यहां पर ठिकाना लगाने के उद्देश्य से फेंका गया है। जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। युवक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं।बताया जा रहा है, अज्ञात बदमाशों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है और दूर से कहीं लाकर दियारा इलाके में डंप करने के उद्देश्य से फेंका गया है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने की कवायद में जुटी हुई है।
स्थानीय साहेबगंज थाना की पुलिस ने बताया कि एक युवक का शव बरामद की सूचना को स्थानीय लोगों के द्वारा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। कहीं से लाकर इसको यहां डंप किया गया है। पहचान किया जा रहा है। मृतक युवक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी गई है। अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। शिनाख्त के लिए अलग-अलग थाने में तस्वीर को सर्कुलेट किया जा रहा है।