वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के विशनपुर गांव में रविवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी विलगिस खातून ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और महनार थाना पुलिस भी तुरंत पहुंच गई।
विलगिस खातून ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले विशनपुर गांव निवासी अशोक भगत के पुत्र अमित पासवान से हुई थी। वह लंबे समय से कोलकाता में पति के साथ रह रही थी और समय-समय पर ससुराल आती रही है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता था और मारपीट की धमकी देता था।