वैशाली में तेज प्रताप यादव के करीबी रहे सौरभ यादव ने उनपर और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सौरभ यादव का कहना है कि तेज प्रताप ने उनका मोबाइल छीन लिया, उन्हें बेरहमी से पीटा, उनके कपड़े फाड़े और न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें अपमानित किया।
सौरभ यादव के अनुसार, वह खान सर के भाई की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। वहीं तेज प्रताप यादव ने उनका मोबाइल अपने पास रख लिया। इसके बाद उन्हें 26 नंबर सरकारी आवास पर बुलाया गया, जहां 20–30 लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई की। सौरभ का आरोप है कि इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई।